Chhindwara News : बजरंगबली के दर्शन कर नकुलनाथ ने भरा नामांकन

पिता कमलनाथ, माता अलकानाथ और पत्नी प्रियानाथ भी रहीं साथ

Chhindwara News : अक्षर भास्कर डिजिटल, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के वर्तमान सांसद और कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी नकुलनाथ ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया।

उनके साथ पिता पूर्व सीएम कमलनाथ, माता अलकानाथ और पत्नी प्रियानाथ भी मौजूद रहींं। इससे पहले वे सिमरिया स्थित बजरंगबली मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे।

तीन दिन के होली अवकाश के बाद लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से फिर शुरू हो गई। नामांकन जमा करने के बाद कांग्रेस ने रैली निकाली।

इस रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी शामिल हुए।

नहीं नजर आए दीपक सक्सेना

पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने सोमवार को कमलनाथ से मुलाकात के बाद नामांकन रैली में शामिल होने और चुनावी रणनीति बनाने की बात कही थी।

दीपक सक्सेना नकुलनाथ की नामांकन रैली में दिखाई नहीं दिए। उनके बड़े बेटे जय सक्सेना जरूर नामांकन रैली में दिखाई दिए।

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *