Loksabha Election 2024 : अग्नि परीक्षा के समय हमें अपनों ने धोखा दिया : प्रियानाथ

भावुक होकर बोलीं- जब पिता कमलनाथ को देखती हूं तो बहुत दु:ख होता है

Loksabha Election 2024 : छिंदवाड़ा। कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोडऩे को लेकर अब पूर्व सीएम कमलनाथ की बहू और कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी तथा वर्तमान सांसद नकुलनाथ की पत्नी ने चुप्पी तोड़ी है।

सोमवार को चौरई में कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन में पहुंची प्रियानाथ ने कहा कि जब वे पिता कमलनाथ को देखती हैं तो बहुत दुख होता है।

जिन्हें हमने अपना समझा, अपने परिवार की तरह प्यार दिया, कमलनाथ जी ने आशीर्वाद दिया, जब उनकी अग्नि परीक्षा का समय आया तो उन्होंने धोखा दिया।

प्रियानाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा के चौरई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बात से दु:ख जरूर होता है, क्योंकि दिल से हमने उन्हें माना था, लेकिन हम एक नई क्रांति के साथ आगे बढ़ेंगे।

हम 44 साल से साथ थे, साथ हैं और वो शक्ति पैदा नहीं हुई, जो 44 दिन में यह रिश्ता खत्म कर दे।

प्रियानाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम में से कोई कभी हिम्मत नहीं हारेगा।

उन्होने कहा कि वे बिल्कुल भी डरीं नहीं हैं हालांकि वे भावुक जरूर नजर आईं।

Read More…

Loksabha Election 2024 : अब छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर ने छोड़ा कमलनाथ का साथ

Loksabha Election 2024 : रोने की जगह आत्मावलोकन करे कांग्रेस : सीएम

Spread The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *