वैश्य महासम्मेलन में की गईं नियुक्तियां
Chhindwara News : छिंदवाड़ा। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला ईकाई अध्यक्ष अनिल सिंघई द्वारा, प्रदेश महामंत्री विजय झांझरी की सहमति से,
प्रदेश मंत्री रमेश जाखोटिया एवं जिला प्रभारी प्रभुनारायण की अनुशंसा पर छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल में वर्तमान तहसील अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल ‘बबलू’,
को पदोन्नत कर जिला महामंत्री तहसील प्रभारी तथा उभेगांव निवासी मिलिन जैन को छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल का तहसील अध्यक्ष बनाया गया है।

तदाशय की जानकारी देते हुए वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष जेपी नेमा ने बताया कि संगठन की सक्रियता और विस्तार के लक्ष्य से यह विस्तार किया गया है।
नई पदस्थापनाओं पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीनाथ अग्रवाल, दिलीप पाटनी, दिनेश अग्रवाल, भरत काबरा, राजेश सोनी मार्बल वाले, विशाल माहेश्वरी,
मनोज बाकलीवाल, प्रवीण जैन बचपन, सचिन जैन गुरैया, शुभम साहू, सुनील जैन, नितिन जैन नाना, संजय साहू, अंकित सोनी, अशोक जैन,

प्रमोद पाटनी, डॉ. विशाल साहू, शैलेंद्र जैन, श्रीमति ज्योति जैन जबलपुर, श्रीमति किरण सोनी, श्रीमति सुधा सोनी, श्रीमति अनिता गुप्ता,
श्रीमति शैलजा जैन, श्रीमति नीलम जैन सहित कई सदस्यों और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Read More…Chhindwara News : महेश्वर के सहस्त्रार्जुन मंदिर में विराजेंगे छिंदवाड़ा के महाराजा
Read More…Pandurna News : मोहि घाट पर क्यों होते हैं हादसे, जांच करेगा तकनीकी दल